Bijnor News: जुपिटर हाउस ने कबड्डी में मारी बाजी, नाइल हाउस उपविजेता
बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर-सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जुपिटर, नाइल, पैसिफिक और अमेजन हाउस के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में जुपिटर हाउस ने पैसिफिक और नाइल हाउस ने अमेजन हाउस को हराया। फाइनल मुकाबले में जुपिटर हाउस ने नाइल हाउस को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। नाइल हाउस उपविजेता, पैसिफिक हाउस तीसरे और अमेजन हाउस चौथे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.