Bijnor News: जीएसटी अधिकारियों ने ब्याज माफी योजना की व्यापारियों को दी जानकारी
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन किरतपुर की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिजनौर से आये प्रवीण वर्मा सहायक आयुक्त बिक्री कर और आशीष कुमार राय बिक्री कर अधिकारी ने व्यापारियों को सरकार की ब्याज माफी योजना की जानकारी देते हुए योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार कर अधिकारी ने बताया कि बकाया कर जमाकरने वाले व्यापारियों के लिए सरकार की ओर से ब्याज माफी योजना का लाभ लेने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने व्यापारियों से योजना के तहत पंजीकरण कराकर बकाया राशि जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में पंजीकरण नहीं कराने वाले व्यापारियों को बकाया राशि के साथ पूरा ब्याज भी जमा करना पड़ सकता है।उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.