Bijnor News: जिले को मिली लंपी की 96 हजार वैक्सीन
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: आखिरकार भाकियू अराजनीतिक के प्रयास रंग लाए और जिले को लंपी बीमारी की 96 हजार वैक्सीन मिल गई है। वैक्सीन सभी ब्लाकों में भेज दी गई है। रिंग फॉर्म में पशुओं का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित चांदपुर और नजीबाबाद के कुछ गांवों में लंपी के केस मिले हैं।
भाकियू का प्रयास भाकियू अराजनीतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने बताया कि जिले में लंपी बीमारी से गोवंशों को बचाने के लिए संगठन ने डीएम से मिलकर वैक्सीन मंगाने की मांग की थी ताकि गोवंशों का टीकाकरण समय पर हो सकें और बीमारी से गोवंशों को बचाया जा सकें। दिगम्बर सिंह ने डीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल शासन स्तर पर प्रभावी पहल की। जिसके परिणामस्वरूप बिजनौर जिला मुख्यालय को 96 हजार लम्पी वैक्सीन उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.