बिजनौर, सितम्बर 15 -- Bijnor News: जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, बिजनौर की ओर से इन्दिरा बाल भवन में जिला स्तरीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री डॅ. प्रमेन्द्र जांगड़ा रहे। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष इन्दिरा सिंह ने की। पं. गोपाल धीमान एवं मनोज कुमार बालियान के संयोजन में हुए कार्यक्रम में कवि प्रमोद शर्मा प्रेम, डा. अनिल चौधरी, हुक्का बिजनौर, रमेश राजहंस, दीप अंजुम, प्रदीप डेजी, मंजू मधुर, नरेन्द्रजीत तथा शायर मेराज बिजनौरी, शफक बिजनौरी, आरिफ गांधी, डा. अतीक दानिश आदि की रचनाओं को खूब दाद मिली। ​देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन और मुशायरे में डा. बीरबल सिंह (क्षेत्रीय संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ) तथा सभासद मनोज कुमार मनी, दीपक गर्ग मोनू, राजू गुप्...