बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप दिवस के अवसर पर कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने व अन्य कार्यों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नए मतदाताओं से वार्ता कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हिंदू इंटर कॉलेज नगीना, एमएम इंटर कॉलेज नगीना सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित कार्यों को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से संपन्न किय...