Bijnor News: जिला अस्पताल में 15 दिन से एफएनएसी जांच ठप, टाइफाइड की किट भी खत्म, मरीज परेशान
बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: राजकीय मेडिकल कॉलेज बिजनौर से संबद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय में जरूरी मेडिकल कंज्यूमेबल्स खत्म होने के कारण पिछले 15 दिनों से एफएनएसी जांच पूरी तरह बंद है। इसके अलावा, मौसम के बदलते मिजाज के बीच टाइफाइड की पहचान के लिए होने वाला विडाल टेस्ट भी किट न होने की वजह से नहीं हो पा रहा है।
अस्पताल की स्थिति अस्पताल की इस बदहाली के कारण गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो जांचें सरकारी अस्पताल में मुफ्त या बेहद कम दरों पर होती थीं, उनके लिए मरीजों को अब निजी पैथोलॉजी लैब के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जहां उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा लिखी गई जांचों के लिए जब वे लैब पहुंच रहे हैं, तो उन्हें सामान खत्म होने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.