बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: जाहरदीवान के थले पर तीन दिवसीय रामायण पाठ के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को बस स्टैण्ड के पास स्थित जाहरदीवान व बूढेबाबा के थले पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मनोकामना के लिए मन्नत मांगी तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। थले की सेवा कर रहे वीर सिंह नाथ ने सभी को आशी॔वाद दिया तथा मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं को एक एक खाली गुल्लक का वितरण किया। जो मनोकामना पूण॔ होने पर एक साल बाद भरी हुई गुल्लक श्रद्धालुओं द्वारा थले पर चढ़ा दी जाती है। इस स्थल पर प्रति वष॔ भाद्रपद की दोयज से नवमी तक मेले का आयोजन भी किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...