बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: जामिया अरबिया रशीदिया नगीना में परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जामिया के प्रबंधक मौलाना डॉ. खलीक अहमद कासमी ने की, जबकि संचालन नाजिम-ए-तालीमात मुफ्ती कफील अहमद मजाहिरी ने किया।इस अवसर पर मुफ्ती मुहम्मद शादाब और मौलाना हिफ्जुर्रहमान ने छात्रों को मेहनत, नियमित पढ़ाई, अच्छे अखलाक और नेक बने की हिदायत दी। मौलाना डॉ. खलीक अहमद कासमी ने कहा कि मेहनत, लगन, समय और नमाज की पाबंदी ही सफलता की बुनियादी चाबियां हैं। छात्रों को समय और नमाज की पाबंदी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।अंत में मेधावी छात्रों और सीरत-ए-नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से संबंधित सौ सवाल-जवाब याद करने वाले छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक...