Bijnor News: जान हथेली पर: रेस्क्यू किए कोबरा की गर्दन से निकाला रिंग
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: धामपुर-नहटौर मार्ग पर नहटौर कस्बे में दीपक की दुकान में एक कोबरा सांप घुस गया। दुकान में कोबरा की गर्दन में फन के नीचे एक रिंग फंसा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद जान हथेली पर रखकर बामुश्किल सांप की गर्दन से रिंग निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। अगर सांप की गर्दन से रिंग नहीं निकालते तो सांप की मौत हो सकती थी। सोमवार को नहटौर कस्बे में दीपक की मोटर साइकिल की दुकान है। जिसमे कोबरा सांप के होने की सूचना मिली। सूचना पर भरत भास्कर सांप मित्र को भेजा गया। दुकान से रेस्क्यू किया तो पता चला कि फिमेल सांप की उम्र करीब 8 साल के आसपास है और फन के नीचे लोहे का रिंग गर्दन में फंसा हुआ था। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि खतरनाक सांप को रेस्क्यू कर गर्दन पर तेल डालकर शाहनवाज की सहायता से रिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.