Bijnor News: जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: थाना स्योहारा पुलिस ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार चार सितंबर को वादी ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जलील अहमद, वकील, नबील और मोमीन निवासी मोहल्ला शेखान, सहसपुर, थाना स्योहारा उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए वादी के पुत्र नदीम व शमीम पर हमला किया। साथ ही वादी की पुत्रवधू के साथ अभद्रता की। पुलिस ने मामले में वांछित वकील तथा नबील को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.