बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: शहर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद करने का दावा किया है। शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर को गांव काजीवाला निवासी फिरोज ने तहरीर देकर बताया था कि गांव बुरहानुद्दीनपुर निवासी शमून पुत्र वाजिद, नुरूल्लापुर निवासी गुलफाम पुत्र सुक्के और एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके भाई साकिब पर जान से मारने की नीयत से छुरे से हमला कर दिया। हमले में साकिब बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया।पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी शमून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशी...