बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: पुलिस ने जानलेवा फायरिंग और मारपीट के आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।बुद्धवार जानलेवा फायरिंग व मारपीट के आरोपी गर्व चौधरी उर्फ गब्बर पुत्र अवनीश निवासी ग्राम बूढ़पुर, नूरपुर को कस्बा चौकी इंचार्ज श्रीकांत सत्यर्थी व सहयोगी पुलिसकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर बूढ़पुर रोड पर परी गार्डन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक नाजायज़ तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। मंगलवार की शाम बूढ़पुर निवासी हिमांशु ने गर्व चौधरी व उसके एक साथी के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: तमंचा दिखाकर युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा पीड़ित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...