बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नगर पालिका परिषद बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत आवास विकास, बुखारा कॉलोनी एवं वार्ड संख्या-12 शिवाजी नगर-का स्थलीय निरीक्षण कर संभावित जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जल निकासी व्यवस्था एवं साफ-सफाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। शिवाजी नगर वार्ड संख्या-12 के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई...