बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: श्रावण मास के पहले सोमवार को हरिद्वार मार्ग स्थित मोटा महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख- शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार मार्ग स्थित मोटा महादेव मंदिर में शिवलिग पर जलाभिषेक व प्रसाद चढ़ाने के लिए कावड़तियो व श्रद्धालुओं की लम्बी लाईन लगी रही। श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह से ही आस- पास के श्रद्धालुओं व हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे कावड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओ ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने व अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने के लिए अपनी...