Bijnor News: जमीन के विवाद में भतीजे ने ताऊ को मार डाला
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर में पांच दिन पूर्व किसान विजयपाल सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मृतक के सगे भतीजे प्रिंस तोमर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने प्रिंस समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 22 अक्तूबर को चांदपुर के गांव केलनपुर निवासी मोहित सिंह तोमर ने अपने पिता विजयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस ने हत्या में शामिल सगे भतीजे प्रिंस तोमर पुत्र वेदपाल सिंह निवासी ग्राम केलनपुर, शानू उर्फ मैशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.