Bijnor News: जमालुद्दीनपुर ट्रिपल मर्डर में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: चांदपुर के जमालुद्दीनपुर में ट्रैक्टर चढ़ाकर तीन लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अंडे के ठेले पर पैसे के विवाद में मारपीट और फायरिंग के मामले में नरेंद्र और पवन को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी दतियाना गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आठ अक्टूबर को अंडे के पैसे और 3,200 रुपये के बकाये को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान मारपीट और तमंचे से फायरिंग की गई। इसके बाद पूर्व विवाद की रंजिश में वीरेंद्र ने ट्रैक्टर से जमालुद्दीनपुर निवासी बाबूराम, महेंद्र और उदय सिंह को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मुकदमे में नामजद वीरेंद्र को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। वह घटना के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया था और जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.