Bijnor News: जन संवाद कार्यक्रम में ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने की मांग
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में विशेष अभियान के तहत अखिल भारतीय रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को मंडल वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी राजीव गुप्ता ने धामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें व सुझाव सुने। इस दौरान यात्रियों ने धामपुर स्टेशन पर अधिक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने समेत विभिन्न मुद्दे उठाए। राजीव गुप्ता ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों और शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। अतिरिक्त ट्रेनों के स्टॉपेज से जुड़े सुझावों पर भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे और यात्रियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.