Bijnor News: जन्म प्रमाण-पत्र की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले सभासद
बिजनौर, सितम्बर 4 -- Bijnor News: दो वर्ष से ऊपर के बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सिविल कोर्ट के आदेश की बाध्यता के समाधान की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के सभासदों ने एसडीएम प्रिंस कुमार से मुलाकात की।नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र की नियमावली के अनुसार बच्चे के जन्म से 21 दिन के भीतर सामान्य शुल्क व 30 दिन तक विलंब शुल्क के साथ नगर पालिका में आवेदन कर जन्म प्रमाण-पत्र बनवाया जा सकता है। एक साल से ऊपर सीएमओ के आदेश पर पर तथा 2 साल तक एसडीएम के आदेश पर और 2 साल के बाद सिविल कोर्ट के आदेश पर ही बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र जारी किया जा सकता है।एसडीएम प्रिंस कुमार से मिलकर सभासदों ने सिविल कोर्ट के आदेश की बाध्यता को समाप्त करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.