बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विवेक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में खुशियों की किलकारियां गूंज उठीं। इस शुभ दिन अस्पताल में चार नवजात शिशुओं ने जन्म लिया। जिससे चार परिवारों के लिए जन्माष्टमी का पर्व जीवनभर याद रहने वाला विशेष अवसर बन गया। अस्पताल में प्रसव एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सिंह के नेतृत्व में की गई। जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सच्चिदानंद एवं उनकी टीम द्वारा की गई। विवेक ग्रुप के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान मां और शिशु दोनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यह भी पढ़ें- Katihar News: नंद के घर आनंद भयो...