Bijnor News: जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार शाम कस्बे में श्री शिव चुन्नीवाला मंदिर कमेटी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता ठाकुर रामपाल सिंह ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में शामिल अखाड़े के खिलाड़ियों और कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, कंस, श्रीराम-बजरंगबली हनुमान, देवकी-वासुदेव कारागृह, माता यशोदा, भगवान शिव व अघोरी बाबा सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। डांडिया खेलते कलाकारों की प्रस्तुति भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं और दर्शकों ने झांकियों की जमकर सराहना की।शोभायात्रा कस्बे के निर्धारित मार्ग से निकाली जा रही थी। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.