बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: दीपावली के मौके पर किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एम्बुलेंसों को मुस्तैद रहने और आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द पीड़ित तक जीवनरक्षक सेवा पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए हैं। कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में 108 नंबर पर कॉल करके इस नि:शुल्क सेवा का लाभ ले सकता है। 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि दीपावली पर 108 सेवा की सभी एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। आवश्‍यकता पड़ने पर मरीजों जल्‍द से जल्‍द एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सभी एंबुलेंसों में आवश्‍यक दवाओं की उप...