Bijnor News: जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: जिलाधिकारी व प्रमुख जनगणना अधिकारी बिजनौर उमेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना एवं घर-घर जनसंख्या गणना के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों पर संबंधित अधिकारियों को जनगणना के संदेश को जनपद के प्रत्येक गांव, मजरे, टोले, मोहल्ले, वार्ड, बस्ती एवं परिवार तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना-2027 के अंतर्गत द्वितीय चरण में स्व-गणना 16 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा प्रगणको को द्वारा घर-घर जनसंख्या गणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक तथा पुनरीक्षण कार्य 5 से 9 जनवरी 2027 तक किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.