Bijnor News: जनगणना से संबंधित अभिलेखों एवं आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखना आवश्यक: सीडीओ
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: सीडीओ रणविजय सिंह ने शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिजनौर में जनगणना 2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स को दिए जा रहे प्रथम सत्र के प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य केवल एक शासकीय दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान और विकास की दिशा निर्धारित करने वाला महत्वपूर्ण कार्य है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश की नीतियों, योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्मिकों को निर्धारित मानदेय एवं पुरस्कारों के माध्यम से प्रोत्साहित कर विधिवत मान्यता प्रदान की जाती है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.