बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: बिजनौर। 11 जुलाई को विश्व जनगणना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जनपद बिजनौर में भी जनगणना के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। जनगणना का प्रथम चरण पूरा होने के बाद, अब द्वितीय चरण की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। 28 फरवरी तक जनगणना का दूसरा चरण पूरा किया जाना है ।

जनगणना का महत्व प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना हुई जिसमें जनता को प्रथम बार स्व गणना की सुविधा दे गई। भारत के इतिहास में प्रथम बार जनगणना, डिजिटल माध्यम से की गई है जिसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई। जनगणना किसी भी देश की सबसे व्यापक सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सड़क, पेयजल एवं अन्य विकास योजनाओं का निर्माण किया जाता है।

आगामी जनगणना योजनाएँ भारत में आगाम...