Bijnor News: जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: नगर के ब्लॉक कार्यालय परिसर में शनिवार को सात दिवसीय जनकल्याणकारी मेला शिविर का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे करीब 70 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया। इसके अलावा पेंशन, कृषि विभाग, सेवायोजन, खाद्य एवं रसद विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम, आवास, पंचायती राज, समाज कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से करीब 169 लोगों को योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.