Bijnor News: जच्चा-बच्चा की मौत मामले में नवजीवन अस्पताल सील
बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: कस्बे में नहटौर मार्ग स्थित अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही कर्मचारी मौजूद था। थाना क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर हरबंस उर्फ रहमापुर निवासी सोनू की 32 वर्षीय पत्नी राधा को सोमवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर नहटौर मार्ग स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे नजीबाबाद रेफर कर दिया। नजीबाबाद ले जाते समय रास्ते में ही राधा की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.