Bijnor News: छेड़खानी के आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा
बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: छात्रा को परेशान करने वाले युवक व उसके परिजनों के खिलाफ नगीना पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एसपी केके विश्नोई को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में नगीना के एक मोहल्ला निवासी एक युवती कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि मोहल्ले का ही 22 वर्षीय युवक शावेज़ उस पर अश्लील फब्तियां कसता है और उसे परेशान करता है। आए दिन उसक पीछा करता है और छेड़छाड़ करता है। पीड़ित छात्रा का कहना है कि उसके पिता जीवित नहीं हैं, घर में वृद्ध मां है और उसके चारों भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पिछले तीन चार महीनों से शावेज़ ने उसका घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि 28 अगस्त को शावेज़ उसके घर के बाहर खड़ा था, जिसपर उसके भाई ने विरोध किया तो शावेज़ ने उसके भाई को बुरी तरह मारापीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.