बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में छात्र सभा की ओर से कैम्पस कनेक्ट सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान, प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे, विशिष्ट अतिथि छात्रसभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अभिजीत चाहल, क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर अभिनव चौधरी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि छात्रों को इस उम्र में नशीलें पदार्थों से दूर रहना चाहिए, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ आपका भविष्य सही दिशा में चले क्योंकि छात्र ही आगे चलकर सम्पूर्ण देश के भविष्य की नींव रखते हैं। छात्रसभा के प्रदेशाध्यक्ष अमन पांडे ने कहा कि सरकार की तरफ से नशामुक्त अभियान पूरे देश में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: शिक्षित, ...