बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में मोहल्ला बुखारा में स्थित बुद्ध विहार में जिलाध्यक्ष तिलक राज बौद्ध की अध्यक्षता एवं जिला आडिटर नरेंद्र कुमार के संचालन में डॉ अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय एवं जिला स्तर पर सीनियर एवं जूनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 40 से अधिक छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर गुरदयाल सिंह, मणिकांत सिंह, चन्द्रहास सिंह, सुभाष चन्द्र, पवन देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...