Bijnor News: छात्रावास से चार छात्राएं लापता, चार घंटे बाद ठाट चौराहे पर मिलीं
बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: एक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास से चार छात्राओं के अचानक गायब होने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चार घंटे बाद फोन पर मिली सूचना के बाद सकुशल छात्राओं को वापस लगा गया। शुक्रवार को स्थानीय एक स्कूल के छात्रावास से पहली और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली चार छात्राएं अचानक गायब हो गई। करीब चार घंटे तक खोजबीन के बाद ताजपुर-स्योहारा मार्ग स्थित ठाट चौराहे से फोन द्वारा स्कूल प्रशासन को चारों बच्चियों के वहां होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्कूल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को सकुशल वापस छात्रावास ले आए। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे अपने घर जाने के उद्देश्य से छात्रावास से गई थीं। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्राओं की काउंसिलिंग की तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.