Bijnor News: छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर अपराध के बारे में बताया
बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खटाई नूरपुर में मिशन शक्ति फेस-6 के अंतर्गत महिला दरोगा वर्षा यादव और उनकी टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान छात्राओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। शनिवार को महिला दरोगा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंचार्ज वार्डन डोली चौहान, मोनिका चौहान, ममता, सुरुचि, सुधा, सोनाली, संजय कुमारी, सिमरन कौर, दिलशाद अली और साक्षी चौहान आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.