Bijnor News: छत से गिरकर मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के मोहल्ला मिर्दगान में घर की छत पर खेलते समय पैर फिसलने से नीचे गिरे मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार मोहल्ला मिर्दगान निवासी शानू का पांच वर्षीय पुत्र अहद शुक्रवार दोपहर घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे।एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों ने मासूम को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। शनिवार तड़के इलाज के दौरान अहद ने दम तोड़ दिया। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है, वहीं मोहल्ले में शोक है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.