Bijnor News: चढ़त के दौरान दो पक्षो मे विवाद, एक गंभीर घायल
बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: भागूवाला में चढ़त के दौरान कुछ युवकों में विवाद हो गया और दोनो पक्षों के बींच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। मंडावली क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर उर्फ सादुल्लापुर से अरुण कुमार के पुत्र प्रिंस की बारात गुरुवार की रात मोहनपुर निवासी मनोज कुमार के यहां आई थी वालिया होटल भागूवाला में खाने के बाद चढ़त का कार्यक्रम शुरू हुआ। चढ़त के दौरान कुछ युवकों में विवाद हो गया। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि बाद में दोनों पक्षों में जमकर लात घुसे चले यहां तक की हवाई फायरिंग की भी चर्चा है। मारपीट की विडियो भी वायरल हो रही है, हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र विडियों की पुष्टी नहीं करता है।झगड़े की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.