बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: डीएम उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी दीपावली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत ज्वेलर्स एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करना सुनिश्चित करें तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: पटाखा दुकानों की सुरक्षा को हो अग्निशमन की व...