Bijnor News: चौकी प्रभारी के व्यवहार से बार एसोसिएशन में उबाल
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: शहर कोतवाली की पेदा चौकी प्रभारी दरोगा के अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार करने से जिला बार एसोसिएशन में उबाल है। अधिवक्ताओं ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र कुमार व पूर्व बार अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि कोतवाली शहर में तैनात दरोगा ने अधिवक्ता विवेक चौधरी निवासी ग्राम फरीदपुर भोगी के साथ 13 जुलाई को मोबाइल पर कॉल कर अभद्र व्यवहार किया तथा पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान किया। अधिवक्ता के साथ दरोगा के अभद्र व्यवहार करने से अधिवक्ताओं में आक्रोश ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.