Bijnor News: चोरी के बाद मौके पर मिले चार जिंदा कारतूस
बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: नगर के मुख्य बाजार में शनिवार को व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में चार जिंदा कारतूस मिलने की चर्चा से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद मौके से मिले बताए जा रहे कारतूसों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया गया कि मोहल्ला बाजार निवासी नीरज अग्रवाल के घर में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान मौके पर चार जिंदा कारतूस पड़े होने की बात सामने आई। कुछ पत्रकारों द्वारा खींचे गए घटनास्थल के फोटो में भी कारतूस दिखाई देने की बात कही जा रही है。
कारतूसों की उपस्थिति पर प्रश्न कारतूसों को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.