बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: थाना स्योहारा पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 15 हजार रुपये की नकदी तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को सहसपुर निवासी तनवीर अहमद ने घर के पास से नकदी और मोबाइल चोरी होने की तहरीर थाना स्योहारा में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 282/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तारी और बरामदगी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्योहारा पुलिस ने जीशान पुत्र स्वर्गीय मुसर्रलीन, निवासी मोहल्ला हकीमपुर, वार्ड नंबर 11, कस्बा सहसपुर, थाना स्योहारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 15 हजार रुपये की नकदी और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आध...