बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी शावेज को मुस्तफाबाद बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया है। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि छह सितंबर को चोरी के मामले में दबिश देने के लिए शहर कोतवाली पुलिस टीम गांव गंज में पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान शावेज सददाम, गालिब व सात-आठ लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर और बोतलों से हमला कर दिया था। पुलिस के मुताबिक शावेज ने एक पुलिसकर्मी सनी की गर्दन पर चाकू से वार किया था। पुलिसकर्मी ने हाथ आगे कर वार रोकने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में चोट आई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली प...