Bijnor News: चिकित्सकों की गैर मौजूदगी से भटकते रहे रोगी
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: सीएचसी में चिकित्सकों की गैर मौजूदगी के चलते रोगियों को दिनभर इधर-उधर भटकना पड़ा। कई लोगों ने विभागीय आला अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। मंगलवार को अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में तैनात चिकित्सक नदारद रहे। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी के चलते रोगियों को इधर-उधर भटकते देखा गया। दोपहर तक किसी भी चिकित्सक के सीएचसी न पहुंचने से निराश कई रोगियों ने निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। जबकि भारी संख्या में मौजूद असहाय रोगी बिना उपचार कराए ही अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए।आसिफ, कमर, नौशाद, कमरू, दिनेश, संजय, कालू, रवि, सुमित्रा, रानी, कौशल्या तथा कंचन सहित अन्य रोगियों ने चिकित्सकों की गैर मौजूदगी पर रोष जताया तथा विभागीय आला अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उधर सीएचसी अधीक्षक डा. सर्वेश निराला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.