बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: चिकन-मटन उड़ा रहे उल्लू के बच्चे अब चूहे खाकर अपना पेट भरेंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने देहरादून से 50 चूहे मंगाए हैं। दो चूहों की कीमत 300 रुपये बताई जा रही है। शनिवार देर शाम चूहे रेंजर कार्यालय पर पहुंच गए। रेंजर महेश गौतम का कहना है कि शुरुआत में उल्लू के बच्चों को भोजन के रूप में दो चूहे दिए जाएंगे। बिजनौर की कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी जगदीश के घर से वन विभाग की टीम ने उल्लू के छह बच्चे रेस्क्यू किए थे। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि जगदीश ने सूचना दी थी कि उनके घर में एक खिड़की थी और उल्लू के बच्चों के माता पिता उस खिड़की से अंदर आते-जाते थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: एक ही स्थान से 24 घंटे में दो गुलदार पकड़े घर पर काम के चलते खिड़की बंद कर दी गई और उल्लू के बच्चे अंदर रह गए। भूखे बच्चों ने जब आवाज की तो...