Bijnor News: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हत्यारे बने पहेली
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव केलनपुर में किसान विजयपाल की हत्या का मामला पुलिस के लिए पहेली बनता जा रहा है। वारदात के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का पता लगाने में नाकाम रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। चांदपुर क्षेत्र के गांव केलनपुर निवासी किसान विजयपाल बुधवार की देर शाम अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उसकी पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन विजयपाल ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में जंगल पहुंचे। वहां विजयपाल का शव ट्रैक्टर की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.