बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: बिजनौर में कृषि भूमि के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार तथा किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कोतवाली की ग्राम पंचायत हसन अलीपुर भोगन, मेदपुरा सुल्तान, इस्लामाबाद एवं सरफुद्दीन नगर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, जैविक खाद एवं हरी खाद के उपयोग तथा खेतों में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में कृषि विज्ञान केंद्र, नगीना की दो टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रथम टीम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. पिंटू कुमार एवं डॉ. शिवांगी सिंह तथा द्वितीय टीम में डॉ. प्...