बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के सुशिष्य ज्ञानयोगी मुनि श्री 108 विव्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विश्वार्थ सागर जी महाराज का चातुर्मास 2026 नहटौर नगर मे होगा। रविवार को जैन मुनिराजों का नहटौर नगर में मंगल प्रवेश होगा। बता दे मुरादाबाद में श्रुत पंचमी के अवसर पर जैन मुनिराजों ने नहटौर में चातुर्मास करने की घोषणा की गयी। थी। प्रबंधक राजीव कुमार जैन ने बताया कि सकल जैन समाज चातुर्मास की तैयारियों में जुट गया है। मुनि श्री 108 विव्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विश्वार्थ सागर जी महाराज मुरादाबाद से नहटौर के लिए विहार कर रहे है।आज धामपुर से विहार कर ढक्का करमचंद विश्राम करेगे। जहाँ से रविवार को नहटौर पहुचेंगे। चातुर्मास स्थापना 02 अगस्त को होगी। जिसकी तैयारी जैन समाज द्वारा की जा रही है। विहार ...