Bijnor News: चाइल्ड हेल्पलाइन और संयुक्त टीम की कार्रवाई से रोका बाल विवाह
बिजनौर, नवम्बर 2 -- Bijnor News: जिला प्रोबेशन अधिकारी बिजनौर के निर्देशन में सोमवार को चाइल्ड हेल्पलाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बच्ची का बाल विवाह रुकवाया। चाइल्ड हेल्पलाइन को गोपनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले में एक बालिका का बाल विवाह संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवाया। बालिका और उसके परिजनों के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की।जिसमें बालिका के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके पश्चात टीम के सदस्यों ने परिजनों तथा उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.