Bijnor News: चांदपुर में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: चांदपुर में श्रीराम सेवक मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में राम बारात की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर फूलों से स्वागत किया गया। श्रीराम बारात शोभायात्रा शनिवार को मां देवी मंदिर से प्रारंभ हुई। कमेटी अध्यक्ष विकास गुप्ता राॅकी, उपाध्यक्ष अमित गोयल व कमेटी के सदस्यों ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मां देवी मंदिर से राम बरात सरगम सिनेमा, बाजार बजरिया, ढाली बाजार, नेहरू चौक, फव्वारा चौक होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। वही श्रीराम दरबार की झांकी, गणेश जी,राधा कृष्ण हनुमान जी, विष्णु लक्ष्मी जी की झांकी पंजाब बैंड अखाड़ा, दशरथ जी की झांकी, भरत शत्रुघ्न गुरु वशिष्ठ आर्य सुमन्त,समेत सुंदर झांकियां शामिल रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रामलीला महोत्सव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.