बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र में लगातार गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। सोमवार दोपहर चांदपुर-पैजनिया मार्ग पर खेड़की की भूड़ के पास एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से बस चालक और ई-रिक्शा सवारों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार तोफापुर निवासी कामेन्द्रर जो चांदपुर मार्ग पर ही स्थित एक निजी स्कूल की बस चलाते हैं। बच्चों को छोड़ने के बाद खाली बस लेकर चांदपुर लौट रहे थे। चांदपुर मार्ग पर ही खेड़की की भूड़ के पास उन्होंने शौच के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर एक गुलदार बस के आगे से गुजर गया। उसी समय चांदपुर की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा भी वहां से गुजर रहा था, जिसमें कई सवारियां बैठी थीं। गुलदार को सामने देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हा...