Bijnor News: चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर दिखाई दिया सात फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भीड़
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: युवराज त्यागी चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर उस समय लोगों में कौतूहल मच गया, जब सड़क पर करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर काफी मोटा था और सड़क पार करता नजर आया। सड़क पर अजगर को देखकर राहगीर रुक गए और उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया गया कि अजगर धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था। इस दौरान किसी ने अजगर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर सड़क पार करता दिखाई दे रहा है। अजगर को देखने के लिए मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि, कुछ देर बाद अजगर सड़क पार कर दूसरी ओर चला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क पर इतने बड़े अजगर के दिखाई देने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.