Bijnor News: चांदपुर को बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने के लिए कवायद तेज
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र को बाढ़ और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों की टीम ने आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर जुल्फिकार के साथ बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक जल प्रवाह और जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। अब तकनीकी अध्ययन के आधार पर बाढ़ की समस्या के कारणों का पता लगाकर समाधान की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। शुक्रवार को सिंचाई पूर्व गंगा के मुख्य अभियंता शरद कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा, एसडीओ पकंज कुमार जैन व आईआईटी रुड़की के प्रो. जुल्फिकार के साथ चांदपुर क्षेत्र में बाढ़ व जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य यह पता लगाना है कि बाढ़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.