बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: चमरौला में गुलदार ने नीलगाय को निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से किसानों में दहशत है। शनिवार देर शाम गांव चमरौला निवासी किसान दिनेश कुमार के गन्ने के खेत में गुलदार ने नीलगाय को निवाला बना लिया। रविवार सुबह जब किसान अपने खेत पर गए तो उन्होंने नीलगाय को पड़ा देखा, जिससे उनके होश उड़ गए। किसानों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद दरोगा विकास कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गाय को दफना दिया। किसानों नीरज कुमार, सुनील कुमार, राजपाल सिंह, कुड़वा सिंह, भोपाल सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में आय दिन गुलदार देखा जा रहा है, जिससे किसान भयभीत हैं। किसानों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर वानिकी विभाग दरोगा विकास कुमार ने बताया कि...