Bijnor News: चमन भारद्वाज ने रक्त देकर बचाई मरीज की जान
बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: रोटरी क्लब स्योहारा संपूर्ण के वरिष्ठ सदस्य चमन भारद्वाज ने उस समय मानवता का परिचय दिया जब एक रोगी को अचानक एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ गई। चमन भारद्वाज को जब इसकी जानकारी मिली तो वह तुरंत ही धर्म नंदा चैरिटेबल ब्लड बैंक पर पहुंचे और उन्होंने संस्थान के प्रभारी डॉ. शाश्वत वर्मा से रक्त देने की इच्छा जाहिर की। रोटेरियन चमन भारद्वाज का कहना है कि वह अनेक बार रक्तदान कर चुके हैं और किसी का जीवन बचाने में अगर एक रोटेरियन आगे आ सकता है तो इससे बड़ी कोई बात नहीं होगी। संस्थान के संस्थापक डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.